CM Dhami

मुख्यमंत्री आवास पर सादगी से मनाया गया लोकपर्व इगास

244 0

देहरादून। उत्तराखंड में लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीवाली) उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर भी इगास पर्व बेहद सादगी से मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इगास पर्व पर भेलो पूजन किया और भेलो खेल कर ढोल दमाऊ भी बजाया।

मंगलवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोकपर्व इगास पर्व पर पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राज्य धूमधाम से इगास मना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव ही है जो वो स्वयं इगास पर्व में सम्मलित हुए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हमेशा उत्तराखंड के लोक पर्वो और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

मुख्यमंत्री आवास पर सादगी से मनाया गया लोकपर्व इगास

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि लोक संस्कृति व लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ सालों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखंडी सम्मलेन में भी प्रवासी उत्तराखंड वासियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने और गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। इगास पर्व पर हमने अपने गांव से जुड़ने व भाषा और लोक पर्वो के संरक्षण का संकल्प लेना है। इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

भाजपा सरकार प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर रही हैं दिन-रात काम-भजनलाल

Posted by - July 4, 2025 0
कोटपूतली-बहरोड़: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार…
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - November 9, 2025 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित…
karnatak minister ramesh resigned

सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली का इस्तीफा

Posted by - March 3, 2021 0
बेंगलुरु। सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने उनका…