Orange City

ऋषिकेश की मेयर को मिला संतों का साथ, भगवा सिटी के समर्थन में निकाली रैली

660 0
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी को भगवा रंग में रंगने के महापौर के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संत समाज ने नगर में रैली निकाली। संतों ने निगम से लेकर शहर के तमाम बाजारों को ऑरेंज सिटी (Orange City)  में रंगने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के बैनर तले यह रैली निकाली।

तीर्थ नगरी को भगवा रंग में रंगने के महापौर के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संत समाज ने नगर में रैली निकाली। संतों ने निगम से लेकर शहर के तमाम बाजारों को ऑरेंज सिटी(Orange City)  में रंगने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के बैनर तले यह रैली निकाली।

ऋषिकेश को भगवा रंग में रंगने के महापौर के प्रयासों को कुछ भाजपा के पार्षदों का समर्थन नहीं मिला था लेकिन विभिन्न संस्थाओं के साथ शहर का संत समाज इस मुद्दे पर मेयर के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। संत समाज ने निगम से लेकर शहर के तमाम बाजारों को ऑरेंज सिटी (Orange City)  में रंगने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के बैनर तले रैली निकाली। इस दौरान संतों ने गंगा तट, त्रिवेणी घाट पर गंगा की पूजा कर ऋषिकेश को भगवा रंग में रंगने के संकल्प लिया। साथ ही यहां स्थित मंदिर को भगवा रंग में रंग दिया।

बता दें कि, इससे पूर्व मंगलवार की दोपहर बड़ी भारी संख्या में शहर के धर्माचार्य, संत, महात्मा और महामंडलेश्वर निगम कार्यालय पहुंचे जहां महापौर के ऋषिकेश को भगवा रंग में रंगने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए उन्हें इस बाबत अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

इस दौरान महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि इस मुद्दे पर वह जनमत संग्रह कराया जाएगा। उन्होंने ऑरेंज सिटी को लेकर विरोध कर रहे पार्षदों पर एक जनप्रतिनिधि के हाथों में खेलने का आरोप भी जड़ा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को भगवा रंग से सजाने का प्रस्ताव शहर के पौराणिक महत्व को ध्यान में रखकर लाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि देवभूमि की पहचान आदिकाल से साधु-संतों की तप स्थली के रूप में रही है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Posted by - August 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य सेन,…
CM Dhami

जन-जन की सरकार का दमदार प्रहार- धामी मॉडल ने शासन को जनता के द्वार पहुँचाया

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन…
CM Dhami flagged off mobile medical unit vehicles

दूरस्थ गांवों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान… सीएम ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को रवाना किया

Posted by - December 25, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के…
Chardham Yatra

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार ने वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य

Posted by - April 12, 2025 0
देहारादून। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत…