CM Dhami

CM धामी ने अल्माेड़ा बस हादसे के घायलों का रामनगर जाना हाल, मृतकों के परिजनों से की भेंट

243 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला स्थित कूपी गांव के पास हुई बस दुर्घटना (Almora Bus Accident) के शिकार हुए घायलों का रामनगर चिकित्सालय पहुंचकर हालचाल जाना। इस दौरान उनके बेहतर उपचार के लिए सीएमओ और अन्य चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के मृतक परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रत्येक घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर उपचार मिले। अगर उन्हें हायर सेन्टर भेजने की आवश्यकता है तो एयर एंबुलेंस से तत्काल भेजा जाये। इस दौरान मुख्यमंत्री घायलों के परिजनों से भी मिले और उन्हें घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

उन्हाेंने (CM Dhami) तत्काल मुआवजे का ऐलान करते हुए इस हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये वह घायलों को 01 लाख मुआवजे की घोषणा की।

घटना की सूचना के तुरंत बाद आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत व अन्य अधिकारी भी मौके पर पंहुचे। इससे पूर्व आयुक्त ने रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दुख, एआरटीओ को निलंबित करने का आदेश

इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल डब्बू,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत जिलाधिकारी वन्दना,एसएसपी प्रहलाद मीणा,सीएमओ डॉ. हरीश चन्द्र पंत सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Post

चंद्रबाबू नायडू अपने पोते से दौलत में पिछड़े

चंद्रबाबू नायडू अपने पोते नारा देवंश से दौलत में पिछड़े, जानें कितनी है संपत्ति

Posted by - February 21, 2020 0
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपने 6 वर्षीय पोते से दौलत में पिछड़ गये हैं। तेलुगू देशम…
CM Dhami takes holy dip in Sangam

धामी बोले – प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुम्भ

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भनगर में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चल रहा है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करने…
CM Vishnu Dev Sai

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेंगे तीन करोड़ : मुख्यमंत्री साय

Posted by - November 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज रविवार काे रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित…
CM Yogi

सीएम योगी ने ज्ञानेश्वर महाराज संजीवन समाधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - February 11, 2024 0
पुणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह पुणे (महाराष्ट्र) स्थित पूज्य ज्ञानेश्वर महाराज (Gyaneshwar Mahawaj)…