Constable Exam

यूपी सिपाही भर्ती की फाइनल आंसर शीट जारी, ऐसे करें चेक

322 0

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस भर्ती एव॔ प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती (Constable Recruitment Exam)  के लिए अगस्त 2024 माह में आयोजित लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसमें 25 प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि 29 प्रश्नों का एक से अधिक सही विकल्प होने पर सही जवाब देने वालों को अंक प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एव॔ डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि दस पारियों में कुल 70 प्रश्नों को लेकर आईं आपत्तियों को सही पाए जाने पर विचार किया गया।

इसमें 25 प्रश्नों को गलत पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। इनके अंकों का वितरण हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक व्यवस्था के जरिए होगा।

कट ऑफ जारी करने की तैयारी

वहीं 16 प्रश्नों के विकल्पों मे परिवर्तन किया गया है। बता दें कि बोर्ड ने बीते माह अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। जिसका विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण के बाद निस्तारण किया गया है। बोर्ड जल्द लिखित परीक्षा का कट ऑफ जारी करने की तैयारी कर रहा है।

Related Post

11,500 artists got a platform to perform in Maha Kumbh

लोक कला और लोक कलाकारों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ ने प्रदान की संजीवनी

Posted by - March 16, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था और आध्यात्म के साथ देश की समृद्ध संस्कृति के विविध रंगों की त्रिवेणी…
AK Sharma

2047 से पहले ही उत्तर प्रदेश वह मार्ग प्रदर्शित करेगा जो भारत के सपने को कर सकेगा साकार: एके शर्मा

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ: राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश के लिए एक व्यापक और प्रेरणादायक विज़न प्रस्तुत…
CM Yogi

प्रदेश के डेयरी सेक्टर को और बेहतर बनाने में ऑस्ट्रेलिया बन सकता है अच्छा सहयोगी: मुख्यमंत्री

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि सेक्टर को बेहतर बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के प्रयासों में ऑस्ट्रेलिया ने…
गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

Posted by - March 16, 2021 0
 पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने सोमवार को गोसाईगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, हवालात,…