CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश – शीघ्रता से करें समस्याओं का निस्तारण

302 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने (CM Yogi) अफसरों को निर्देश दिया वे पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। बिना भेदभाव सबको न्याय मिले।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर शनिवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में सीएम योगी लोगों से बोले- घबराइए मत, होगी प्रभावी कार्रवाई

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री करेंगे प्रयागराज नगर निगम कार्यालय में नवनिर्मित कन्ट्रोल रूम का लोकार्पण

Posted by - November 25, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर प्रयागराज में तैयारियां पूरे जोर पर हैं। सीएम योगी (CM Yogi) के दिव्य…
उद्धव

उद्धव बोले- बीजेपी से संबंध टूटा हिंदुत्व से नहीं, राम मंदिर के लिए एक करोड़ दान

Posted by - March 7, 2020 0
अयोध्या। महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत…
अभिनेत्री भाग्‍यश्री

लोहरदगा: अभिनेत्री भाग्‍यश्री ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट, झलक पाने को बेताब दिखे लोग

Posted by - November 26, 2019 0
लोहरदगा। लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव के पक्ष में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री…
Ak Sharma

एके शर्मा ने यूएई में फंसे प्रदेश के नागरिकों की त्वरित सहायता करने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

Posted by - July 24, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर…