चिकित्सक का शव नहर में तैरता मिला

चिकित्सक का शव नहर में तैरता मिला

879 0

चिनहट इलाके लापता चिकित्सक का शव इंदिरा नहर में उतरता मिला है। कुछ दिन पूर्व चिकित्सक की स्कूटी बाराबंकी से बरामद हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आनन्द बिहार सेक्टर-11 तकरोही थाना इन्दिरानगर निवासी अरुण कुमार तिवारी चिकित्सक थे और प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। 11 मार्च को उनका किसी बात को लेकर पत्नी मौसमी तिवारी व बच्चों से वीवाद हो गया था।  जसके बाद अरुण स्कूटी से चले गए, फिर लौट कर नहीं आये। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बदमाशों ने बियर शॉप के सैल्समैन को मारी गोली

चिकित्सक की स्कूटी बाराबंकी के माती गांव में मिली थी। मंगलवार को अरुण का शव इंदिरा नहर में उतरता मिला है। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

एयरपोर्ट पर बरामद हुआ 45 लाख रुपये का गोल्ड

कुमार तिवारी उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र हरीश चन्द्र तिवारी निवासी 636/50 लखनऊ, मूलनिवासीः-ग्राम बगवारा थाना सण्डीला जनपद हरदोई जिनका दिनांक 11-03-2021 को अपनी पत्नी श्रीमती मौशमी तिवारी से बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद वह अपनी स्कूटी लेकर घर से चले गये थे, दिनांक 13-03-2021 को अरुण कुमार तिवारी की स्कूटी जनपद बाराबंकी के ग्राम माती में मिली थी, जिसके बाद उनके परिजनों में उनके भाई राजकुमार तिवारी ने थाना इन्दिरानगर पर गुमशुदगी पंजीकृत कराई थी।आज दिनांक 16-03-2021 को श्री अरुण कुमार तिवारी का शव चिनहट के ग्राम जुग्गौर में इन्दिरानहर में रेगुलेटर में मिला है। इस सूचना पर थाना चिनहट द्वारा आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक डा0 की प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।

 

Related Post

CM Prem Singh Tamang & Deputy CM DK Shivkumar

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (CM Prem Singh Tamang) ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे…
CM Yogi

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा-अर्चना एवं रूद्राभिषेक, गायों को खिलाया गुड़-चारा

Posted by - August 31, 2023 0
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शक्तिपीठ देवीपाटन भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को चंद्रशेखर महादेव…
Maha Kumbh

श्रद्धालु बोले- महाकुम्भ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी मिलें उच्च कोटि की सुविधाएं

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में दिव्यता, भव्यता और कुशल जनप्रबंधन का जो अध्याय लिखा जा रहा है वह देश भर…
गोटाबाया राजपक्षे विजयी

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव गोटाबाया राजपक्षे विजयी, पीएम मोदी ने दी बधाई

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार गोटबाया राजपक्षे ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने श्रीलंका की…