बदमाशों ने बियर शॉप के सैल्समैन को मारी गोली

बदमाशों ने बियर शॉप के सैल्समैन को मारी गोली

1927 0

काकोरी इलाके में दबंगों ने मामूली विवाद में दुकान के सैल्समैन को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से सैल्समैन घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे दोनों हमलावरों को ग्रामीणों पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दोनों को दुकान के भीतर बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजवाया और उसके बाद हमलावरों को दुकान से बाहर निकालकर हिरासत में लिया।

एयरपोर्ट पर बरामद हुआ 45 लाख रुपये का गोल्ड

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना काकोरी के जेहटा चौराहे की है। यहां पर एक बियर शॉप है। शॉप का सैल्समैन रोहित है। शॉप के बाहर कल्लू की कैंटीन है। यहां पर मनीश यादव का कल्लू से रुपये को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बियर शॉप सैल्समैन बाहर आया और उसने कल्लू का पक्ष लिया, इस पर मनीश का रोहित से विवाद होने लगा। मनीश यादव ने अपने साथी मनीष लोध और विशाल यादव को बुला लिया। विवाद बढ़ जाने पर उन लोगों ने रोहित को तमंचे से गोली मार दी गयी। गोली रोहित के पेट में लगी और वह घायल होकर वहीं पर गिर गया।

विभूतिखण्ड में युवक ने झील में लगाई छलांग

दुकान पर गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गयी। फायरिंग करने के बाद दोनों हमलावर फरार होने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों हमलावरों का पीछा कर उनको पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को दुकान में ही बंद कर दिया गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो इलाज के लिए तुरंत ही ट्रामों सेंटर रवाना किया गया। इसी बीच दुकान में बंद दोनों हमलावरों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में के बाद दोनों हमलावरों ने वहां से फरार होने की कोशिश की लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए। मौके से बरामद हुई तीन बाइकें

विभूतिखण्ड में युवक ने झील में लगाई छलांग

पुलिस के मुताबिक मौके से तीन बाइक बरामद की गयी हैं। ये बाइक हमलावरों की बतायी जा रही है। अन्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

Related Post

NAEC-SCVT signs MoU

यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार: एनएईसी-एससीवीटी के बीच एमओयू, एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर…

अयोध्या के महंत ने लिखी शाह को चिट्ठी, कहा- राम मंदिर के नाम पर कई संगठनों ने करोड़ो रुपए बटोरे

Posted by - July 20, 2021 0
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और चंदेे को लेकर जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है, परमहंस दास…
नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल

नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल, फैन्स के छूट रहे हैं ‘पसीने’

Posted by - January 18, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ को लेकर चर्चा में हैं। अपने धमाकेदार…
CM Bhajanlal Sharma

यादव का अलवर से चुनाव लड़ना अलवर ही नहीं, राजस्थान के लिए भी मोदी का तोहफा: भजनलाल

Posted by - March 27, 2024 0
अलवर। अलवर प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व बाइक रैली…