CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई और शुभकामनाएं

197 0

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से पांच दिन तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ-साथ आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हमारे छत्तीसगढ़ के स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दिया एवं अन्य सामानों को क्रय कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए।

Related Post

CM Bhajanlal

राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देने में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है राइजिंग राजस्थान समिट: भजनलाल शर्मा

Posted by - July 20, 2025 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने राइजिंग राजस्थान समिट में हुए समझौतों (MoUs) की प्रगति की समीक्षा को लेकर…
‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर

‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर देख भावुक हुईं सुष्मिता, बोलीं- काश मैं उसे जान पाई होती

Posted by - July 7, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर की तारीफ…
केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

लॉकडाउन के दौरान केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

Posted by - March 31, 2020 0
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने कोराेना वायरस ‘कोविड-19’ के प्रसार को रोकने के लिए किये गये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान शराब…