fisheries

संवरेगी आर्थिकी, मत्स्य पालकों में उत्साह

191 0

देहरादून। उत्तराखंड में मत्स्य पालन की बेहतर संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार मत्स्य (Fisheries) पालन को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पर्वतीय जिलों की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी दी है।

सरकार के इस निर्णय से स्थानीय किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष अनुदान आधारित योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री फैसले के बाद अब स्थानीय पशुपालक, कुक्कुट पालक और मत्स्य (Fisheries) पालक अपनी भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली आईटीबीपी को बेच सकेंगे। इससे जहां स्थानीय ग्रामीणों को अपने उत्पादों के लिए घर के पास ही बाजार मिलेगा, वहीं वह अच्छी आय भी अर्जित कर सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे प्रदेश में मत्स्य (Fisheries) पालन की असीम संभावनाएं हैं।

मत्स्य (Fisheries) पालन को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जोड़ा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के साथ ही मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 200 करोड़ की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजना के तहत राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कोल्ड रनिंग वाटर में ट्राउट मछली का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य है। रेनबो ट्राउट मछली की विशेषता है कि यह ठंडे पानी में उत्पादित होती है। पानी का तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। मत्स्य विभाग इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित करता रहा है। इस संबंध में मंत्रिमंडल में लिए गए निर्णय से मत्स्य उत्पादकों में भारी उत्साह है। धामी सरकार का यह फैसला उनकी आर्थिकी को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही खर के पास बाजार भी उपलब्ध होगा।

रेनबो ट्राउट की मार्केटिंग पर जोर

रेनबो ट्राउट जिसे आमतौर पर हिमालयन मछली भी कहा जाता है, के उत्पादन और मार्केटिंग पर सरकार खास जोर दे रही है। इस मछली का उत्पादन मुख्य रूप से चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर में किया जाता है। रेनबो ट्राउट महंगी होने से स्थानीय बाजारों में इसकी मांग कम है, लेकिन महानगरों में अच्छी डिमांड है। अब देश के दूसरे राज्यों में इसकी मार्केटिंग पर जोर दिया जा रहा है। इससे मत्स्य उत्पादक भी अच्छी आय अर्जित कर सकेंगे। राज्य सरकार ने मत्स्य सहकारी समितियों के माध्यम से मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने और मार्केटिंग के लिए उत्तरा फिश की स्थापना की है। उत्तरा फिश हिमालयी ट्राउट और अन्य स्थानीय मछलियों को बाजार दिलाने के लिए काम कर रही है।

Related Post

cm dhami

आगामी लोकसभा और नगर निगम के चुनाव भाजपा पूरे बहुमत के साथ जीतेगी: सीएम धामी

Posted by - April 10, 2023 0
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध…
SACHIN WAZE

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Posted by - April 9, 2021 0
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले…
PM Modi

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं की सौगात

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Mdi) ने ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित…
CM Vishnu Dev Sai

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज एक प्रगतिशील और समृद्ध समाज है : मुख्यमंत्री

Posted by - September 14, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज समृद्ध और प्रगतिशील समाज है, जिसका…