AK Sharma

दस्तक अभियान चलाकर लोगों को डेंगू के बचाव से करें जागरूक: एके शर्मा

254 0

लखनऊ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा है कि डेंगू (Dengue) के प्रसार को रोकने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाया जाए। निकायों में जलजमाव की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और मच्छरों के पनपने की संभावनाओं को समाप्त किया जाए। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताने और जागरूक करने का प्रयास किए जाएं। यह भी निर्देश दिया कि पूर्व में हॉटस्पॉट और हाई रिस्क क्षेत्रों को अनिवार्य रूप से चिह्नित किया जाए और कार्यवाही करते समय पूर्व में संचारी रोग का डाटा जरूर रखा जाए। मंत्री (AK Sharma) ने कहा है कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हमारी जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सामाजिक भी है। हमें हर नागरिक को इस अभियान में सहभागी बनाना होगा, ताकि डेंगू जैसी बीमारी के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

लखनऊ को वैश्विक नगर बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम : एके शर्मा

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत लोगों तक जानकारी पहुंचाने का काम प्राथमिकता पर कराया जाए और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित कर निगरानी की जाए। प्रमुख सचिव ने सभी नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को हर सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि डेंगू के मामलों में वृद्धि रोकने के लिए मच्छर नियंत्रण के उपायों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वल कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जल्द पहचान और सही समय पर उपचार डेंगू से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Post

Agriculture

चीनी उद्योग और उससे जुड़े क्षेत्रों में 70 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार

Posted by - August 17, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पिछले पांच वर्षों में गन्ना किसानों (Sugarcane Farmers) को भुगतान सहित तकनीकी के…
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ को व्यापारी से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाए जनप्रतिनिधि- मुख्यमंत्री

Posted by - September 20, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश सरकार में शामिल एनडीए के…
AK Sharma

कांवड़ यात्रा मार्गों वाले सभी नगरीय निकायों में क्विक रिस्पांस टीम को एक्टिव रखें: एके शर्मा

Posted by - July 22, 2024 0
लखनऊ। श्रावण मास के पवित्र महीना में आदि विश्वेश्वर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। सभी श्रद्धालु…