Nayab Singh Saini

नायब सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंच पर दिखी NDA का पावर

202 0

पंचकूला। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है। नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा के अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं।

इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

. अनिल विज
. कृष्णलाल पंवार
.राव नरबीर सिंह
. महीपाल ढांडा
. विपुल गोयल
. अरविंद कुमार शर्मा
. श्याम सिंह राणा
. पूर्व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा
. कृष्ण बेदी
. श्रुति चाैधरी

मंच पर दिखा NDA का पावर

नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई नेता शामिल थे। इसके अलावा कई राज्यों के सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे। इसके लिए पंचकूला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं। इससे पहले 12 मार्च 2024 को वह पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे।

हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने इस बार हरियाणा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राज्य की 90 में से 48 सीटों पर अपना परचम लहराया। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा दो सीटें इंडियन नेशनल लोक दल के खाते में गई।

Related Post

Gangotri Enclave residents overwhelmed by Savin Bansal's generosity

जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी

Posted by - November 5, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) कल देर शाम गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’…
CM Sai

नामांकन में 5 दिन बचे हैं और कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे: सीएम साय

Posted by - March 23, 2024 0
बस्तर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर एक बार फिर तीखा हमला किया है।…