CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने दी केदारघाटी को दो और बड़ी सौगात

253 0

देहरादून। धामी सरकार ने केदारघाटी की जनता को दो और बड़ी सौगात दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तल्ला नागपुर घाटी के लिए भी बड़ी सौगात देते हुए कांडई जगतोली मोटर मार्ग के मिसिंग लिंग को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसका आज कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) का कहना है कि केदारवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार समर्पित है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटरमार्ग के 8.5 किमी सुधरीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए 04 करोड़ 71 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटरमार्ग के 4.5 किमी सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य के लिए 03 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति दी है।

तकनीकी मापदंड नहीं बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की बुनियाद होते हैं मानक: मुख्यमंत्री धामी

बता दें कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद वहां का विधायक बनकर काम करूंगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की ना सिर्फ घोषणा की है बल्कि उनपर कार्य भी शुरू कर दिया है।

Related Post

CM Yogi held a rally in Pipra assembly constituency

अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना हैं कांग्रेस, राजद, ए माले व इनके सहयोगी: सीएम योगी

Posted by - November 8, 2025 0
पूर्वी चंपारण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है।…
IED Blast

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल

Posted by - February 4, 2025 0
बीजपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 सुरक्षाकर्मी…