governor gurmeet, cm dhami

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं, बोले- मिलजुल कर मनाएं त्योहार

231 0

देहरादून। राज्यपाल (Governor Gurmeet) और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अवसर को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करें।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Gurmeet) ने पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें अपने अंदर की नकारात्मकताओं को छोड़कर सकारात्मकता और सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

सभी नागरिकों से अपील है कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। यह त्योहार हमें एकजुटता, सहयोग और सह-अस्तित्व के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।

भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाएं। विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें इस बात का भी सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी को अपने भीतर व्याप्त अहंकार, क्रोध और लोभ रूपी रावण के विनाश का सामर्थ्य और अपने समस्त मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का सामर्थ्य प्रदान करें।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम के चरणों में यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका मंगल और कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हो।

Related Post

राउत ने राणे को दी तमीज में रहने की हिदायत, बोले- शिवसेना से लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं

Posted by - August 26, 2021 0
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है, लेकिन इस गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र की राजनीति में…
dilip ghosh

पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

Posted by - March 18, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप (Dilip Ghosh) घोष चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा है…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व

Posted by - March 8, 2021 0
नई दिल्ली।  यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता…अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं। हर…
CM Yogi

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

Posted by - April 16, 2024 0
गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युद्धस्तरीय चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर…