Nayab Singh Saini

हरियाणा के हीरो बने नायब सैनी, जानिए कितनी है नेटवर्थ

293 0

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे (Haryana Election Results) मंगलवार को घोषित किए गए और इसमें जो तस्वीर साफ हुई, उसके मुताबिक राज्य में एक बार फिर से BJP Govt बन रही है। नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) के नेतृत्व में लड़े गए इस चुनाव में भाजपा ने कमाल दिखाया है। 6 महीने में ही हरियाणा के नायक बने नायब सैनी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

बता दें, चुनाव से करीब 6 महीने पहले बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के CM पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को कमान सौंप दी। जातीय समीकरण के हिसाब से बीजेपी के लिए ये फैसला बिल्कुल सटीक बैठा है, और बीजेपी को हरियाणा में शानदार कामयाबी मिली है।

नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) की कुल संपत्ति

नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। उनकी संपत्ति करोड़ों में है और इसका ब्योरा उन्होंने चुनाव आयोग में जमा कराए गए हलफनामे में किया था। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 5,80,52,714 रुपये है, जबकि उनके ऊपर 74,82,619 रुपये का कर्ज है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान जमा कराए गए हलफनामे से तुलना करें तो उनकी संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है, उस समय उन्होंने अपनी कुल नेटवर्थ 3,57,85,621 रुपये घोषित की थी, जबकि उनके ऊपर करीब 57,34,878 रुपये का कर्ज भी है।

बैंक अकाउंट्स में इतना जमा

MyNeta.info पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे पर नजर डालें, तो उन्होंने संपत्ति का ब्योरा देते हुए बताया था कि उनके पास विधानसभा चुनाव से पहले 1.75 लाख रुपये का कैश था, उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये की नकदी थी। वहीं तमाम बैंकों में उनके व पत्नी और बच्चों के खुले अकाउंट्स में 36 लाख रुपये से ज्यादा जमा थे। निवेश की बात करें, तो उन्होंने अपने या पत्नी के नाम पर शेयर, बॉन्ड में किसी भी तरह का कोई निवेश नहीं किया है।

PPF-LIC में किया निवेश

उनके पास एक PPF Account है, जिसमें 8,85,592 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया गया है। इसके अलावा उनके नाम पर एक 2 लाख रुपये की LIC Policy भी चल रही है। ज्वैलरी की बात करें, तो नायब सिंह सैनी के पास 30 ग्राम Gold (कीमत करीब 2 लाख रुपये), पत्नी के पास 100 ग्राम गोल्ड (कीमत करीब 6.50 लाख रुपये) और बच्चों के पास मौजूद ज्वैलरी की कीमत करीब 3 लाख रुपये है।

कार कलेक्शन और इतनी अचल संपत्ति

कार कलेक्शन की बात करें, तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक, नायब सिंह सैनी (Nayab Saini)  के नाम पर तीन कारें हैं, इनमें दो टोयोटा इनोवा और एक Qualis कार शामिल है। इनकी कुल कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास है। उनके नाम पर करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है, जबकि उनके व पत्नी के नाम पर जो घर (Residential Buildings) हैं, उनकी कुल कीमत 4.20 करोड़ रुपये है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

चित्रकोट महोत्सव -2024 उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 4, 2024 0
जगदलपुर। चित्रकोट महोत्सव-2024 उद्घाटन समारोह में 05 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय…
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : कुरुक्षेत्र में 18 हजार बच्चों ने किया गीता सामूहिक पाठ

Posted by - December 8, 2019 0
कुरुक्षेत्र। रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मार्गशीर्ष की शुक्ल एकादशी को पूरे विश्व में गीता वाणी गूंजायमान हुई। थीम पार्क…
AK Sharma

किसानों के ग्रिड कनेक्टेड सोलर पम्प से 2000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के ऊर्जा…
Anand Bardhan

हर बच्चा खास है … शिक्षा की बात कार्यक्रम में मुख्य सचिव का संदेश

Posted by - January 19, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचकर ‘शिक्षा की बात’…