Anil Vij

अगली मुलाकात CM आवास पर… हरियाणा में वोटिंग के दिन भी मुख्यमंत्री पद पर ठोके गए दावे

307 0

अंबाला। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी, आईएनएलडी और बीएसपी के बीच मुकाबला है। 1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग पूरी होने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जुबानी जंग थम नहीं रही है।

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा वोट डालने के बाद कहा कि हाईकमान मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता है तो वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज (Anil Vij) ने भी सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी फिर से पेश कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

सीएम आवाज पर होगी अगली मुलाकात- विज (Anil Vij)

वहीं, सीएम पद के दावे को लेकर विज (Anil Vij)ने कहा कि अगर पार्टी ने चाहा तो अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में होगी। मैं पार्टी में सबसे वरिष्ठ हूं। विज ने कहा कि अंबाला छावनी का नतीजा निकल चुका है और मैं भारी मतों से जीत चुका हूं।

विज (Anil Vij)ने कहा कि मैंने कभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं किया जब 2014 में बीजेपी की पहली बार सरकार बनी तब भी मैं सीनियर था।

‘… इस बार सीएम पद के लिए ठोकूंगा दावा’, अनिल विज का बड़ा एलान

विज ने कहा कि जब सत्ता की अदला-बदली हुई और मनोहर लाल की जगह नायब सैनी सीएम बने तब भी मैं सीनियर था। उसके बाद पूरे हरियाणा में चर्चा छिड़ी की अगर इतना जूनियर आदमी सीएम बन सकता है तो अनिल विज (Anil Vij)क्यों नहीं बन सकता? तब हमारे ही कुछ साथियों ने कहा कि अनिल विज ने कभी सीएम पद मांगा ही नहीं। पार्टी अगर मौका देगी तो आपके साथ हमारी अगली मुलाकात सीएम निवास पर होगी।

Related Post

PM Modi

बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को करेगा मजबूत: पीएम मोदी

Posted by - June 9, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 (BioTech startup) इस क्षेत्र में…
Suresh Khanna

योगी सरकार ने अयोध्या, मथुरा, नैमिष, चित्रकूट के कायाकल्प के लिए खोला खजाना, 400 करोड़ रुपये का बजट किया आवंटित

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी सरकार के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने 2025-26 के पेश किए गए बजट…
India Food Expo

कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार

Posted by - October 29, 2022 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन, इंडिया फूड एक्सपो-2022 (India Food Expo) एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों…