CM Dhami

धामी बोले- विकासोन्मुखी नीतियों पर एक बार फिर मुहर लगाएगी हरियाणा की जनता

267 0

देहरादून। हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध किया है।

जनसभा में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास के हर क्षेत्र में हरियाणा ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर एक बार फिर मुहर लगाएगी और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा को भारी समर्थन देगी।

हरियाणा में भी छाया धामी (CM Dhami) का बुलडोजर मॉडल

हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की जबरदस्त लोकप्रियता दिखी। हरियाणा में भी धामी का बुलडोजर मॉडल छाया और कार्यकर्ताओं ने धामी को अनोखे अंदाज में क्रेन के माध्यम से फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आत्मीय स्वागत और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए बल्लभगढ़ की जनता का आभार जताया।

कांग्रेस ने हरियाणा में चलाया खर्ची-पर्ची का सिस्टम : पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सड़क, परिवहन और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

Related Post

हिमस्खलन से चार जवान शहीद

उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन, चार जवान शहीद

Posted by - December 4, 2019 0
कुपवाड़ा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में नियंत्रण रेखा के पास बीते मंगलवार को हुए हिमस्खलन में चार…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- दो दिन में खोली जाएं बंद सड़कें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवरुद्ध मार्गों को दो दिन के भीतर…
CM Nayab Singh met Radha Swami chief

राधा स्वामी प्रमुख से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह

Posted by - November 5, 2024 0
चंडीगढ़। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख तथा गद्दीनशीन गुरू मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री…