CM Yogi did 'Kalash Sthapana'

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

286 0

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा), गुरुवार को शिवावतार एवं नाथपंथ के प्रणेता गुरु गोरखनाथ की तपस्थली गोरक्षपीठ में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां आदिशक्ति की उपासना का विशेष अनुष्ठान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सानिध्य में पीठ की परंपरा के अनुसार वैदिक विधिविधान से प्रारंभ हो गया।

गुरुवार सायंकाल गोरक्षपीठाधीश्वर ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। शारदीय नवरात्र प्रतिपदा का अनुष्ठान मां जगतजननी की आराधना, देवी पाठ, आरती और क्षमा प्रार्थना के साथ पूर्ण हुआ।

कलश स्थापना के पूर्व गोरखनाथ मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभायात्रा पारंपरिक तरीके और श्रद्धाभाव से निकाली गई। सायंकाल गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में साधु-संतों की शोभायात्रा, परंपरागत वाद्य यंत्रों घंट-घड़ियाल, तुरही, शंख की ध्वनियों और मां दुर्गा के जयघोष के बीच पौराणिक मान्यता वाले भीम सरोवर पर पहुंची। जहां कलश भरने और सरोवर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा वापस शक्तिपीठ आई।

इसके बाद जल से भरा कलश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वयं उठाया और शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता का आवाहन कर इसे स्थापित किया।

नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने दी नारी गरिमा और सम्मान से जुड़ी सौगात

गोरक्षपीठाधीश्वर (CM Yogi) ने सबसे पहले मां दुर्गा, भगवान शिव और गुरु गोरखनाथ के शस्त्र त्रिशूल को प्रतिष्ठित करके गौरी-गणेश की आराधना की। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर (शक्तिपीठ) के गर्भगृह में श्रीमददेवीभागवत का पारायण पाठ एवं श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हो गया। पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related Post

CM Yogi

उपचुनाव की जीत से विपक्ष भयभीत, 2027 में इससे भी बड़ी होगी भाजपा की विजय : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में आयोजित उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन…
CM Dhami

रामराज आ रहा है, देश को योगी-मोदी जैसे नेताओं की जरूरत: सीएम धामी

Posted by - September 19, 2022 0
लखीमपुर खीरी/उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) हेलीकॉप्टर द्वारा पसगवां क्षेत्र के गांव मकसूदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने…
Swachh Survekshan

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, लखनऊ देश में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण…
cm yogi

दंगाई अब यूपी में सब्जी बेच रहे हैं, कहते हैं जान बख्श दो: सीएम योगी

Posted by - December 1, 2022 0
अरावली/बनासकांठा/अहमदाबाद/वडोदरा। पहली दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ तो दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश…