CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं

253 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जाता है।

साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां के अनेक स्थल हमारी प्राचीन पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हुए हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के मनोरम स्थलों के साथ धार्मिक और पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के कई स्थान हैं।

नदियां, झरने, जल प्रपात, सघन वनों से आच्छादित प्राकृतिक पर्यटन स्थल बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार इन स्थानों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि प्राचीन दंडकारण्य वन और माता कौशल्या की जन्म-स्थली हमारे गौरव हैं। इंद्रावती नदी पर चित्रकोट जलप्रपात, सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर और बस्तर का दशहरा पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि छत्तीसगढ़ के रामगढ़ की पहाड़ियों में महाकवि कालीदास ने मेघदूत की रचना की है। यहां सबसे प्राचीन नाट्यशाला है।

साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का पर्यटन परिदृश्य एवं सांस्कृतिक परंपरा अनोखी है। छत्तीसगढ़ के पौराणिक महत्व और उसकी खूबसूरती से देश-दुनिया का परिचय कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

Related Post

राज ठाकरे के बेटे की राजनीति में एंट्री

राज ठाकरे के बेटे की राजनीति में एंट्री के साथ बदला एमएनएस का झंडा और नारा

Posted by - January 23, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में पार्टी के पहले महाधिवेशन पर नया भगवा…
नागरिकता संशोधन विधेयक

Flashback 2019: कैब भारत की धार्मिक विविधता के ख़िलाफ़, आईपीएस अब्दुर्रहमान का इस्तीफा

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के दोनों से नागरिकता संशोधन विधेयक पर मुहर लगने के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह संसद…
प्राची अधिकारी

टाॅलीवुड अभिनेत्री प्राची अधिकारी ने पीएम कयर्स फंड में किया योगदान

Posted by - May 15, 2020 0
हल्द्वानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी के कुसमखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली प्राची अधिकारी दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत टाॅलीवुड का माना जाना…