CM Bhajan Lal

कांग्रेस ने राजनीति को भ्रष्टाचार और घोटालों का अड्डा बनाया: भजनलाल शर्मा

215 0

सोनीपत। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश में सबसे अधिक समय तक राज किया और जनता को गुमराह करते हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का अड्डा बना दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के शासन में लगातार घोटाले होते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने किसानों के लिए भाजपा सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि और क्रेडिट कार्ड योजनासे किसानों को लाभ मिला। कांग्रेस ने हरियाणा के किसानों की जमीनें छीनीं, जबकि भाजपा सरकार में किसानों को एमएसपी का सही लाभ मिल रहा है।

श्री शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर सख्त प्रहार देखा है। पहले देश में बम विस्फोट आम बात थी, लेकिन अब दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की सशक्त राजनीति के कारण विपक्षी नेताओं को अपनी राजनीति बदलनी पड़ी है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि उसने हमेशा गरीबों और किसानों की उपेक्षा की है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश को तोड़ने वाले गुटों से अपने संबंधों की सफाई देनी चाहिए।

पर्यटकों को आकर्षित करती है उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व विरासत: धामी

श्री शर्मा (CM Bhajan Lal) ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन लागू कर दिया, जो कांग्रेस ने वर्षों तक नहीं किया था। भाजपा जाति, वंश और परिवार की पार्टी नहीं है, यह जनमानस की पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए गए 50 प्रतिशत वादे 9 माह में पूरे कर चुकी है। गत सरकार के समय हुए पेपरलीक मामलों से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ था। इन मामलों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा इन प्रकरणों में अब मछलियों के साथ बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने जनता से भाजपा की राई उम्मीदवार कृष्णा गहलावत के साथ खरखौदा से उम्मीदवार पवन खरखौदा, सोनीपत से उम्मीदवार निखिल मदान के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

Related Post

भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्रचंद्र 3 मई 1913 को हुई थी रिलीज

Posted by - May 2, 2020 0
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के…
CM Dhami

उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए: सीएम धामी

Posted by - January 13, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई

पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई ने राज्यसभा सांसद की शपथ , विपक्ष का वॉक आउट

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरुवार को राज्यसभा संसद की शपथ ली।  इस…
five diets

हड्डियों की मजबूती के लिए आज ही इन ये पांच आहार को करें बाय-बाय

Posted by - September 14, 2020 0
नई दिल्ली। एशिया पैसिफिक जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन द्वारा किए गए एक अध्ययन में बड़ा खुलासा किया है। इस रिसर्च…