CM Dhami

हरियाणा में 41 फीसदी सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही हैं: धामी

300 0

चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को पिंजौर में कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुझे “देवी की धरा” में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज हरियाणा की मातृशक्ति से समर्थन मांगने आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से आज इस रैली में कार्यकर्ताओं का अपार जन सैलाब उमड़ रहा है उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले 05 अक्टूबर को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं,, जिसके बाद हरियाणा की तस्वीर बदली है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में 40 बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के साथ ही गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया है। बीते कुछ समय में केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए रेल बजट 300 करोड़ से 3000 करोड़ किया गया है, यह सब डबल इंजन सरकार का करिश्मा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हरियाणा सरकार घर-घर शुद्ध पेयजल देने के साथ ही मातृशक्ति के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में हरियाणा में 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं, जबकि 44 लाख गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है।

धामी सरकार ने निगम, निकाय, प्राधिकरण कर्मचारियों को दी सौगात

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 10 वर्ष पहले की सरकारों ने प्रदेश में बेटियों को न कभी आगे बढ़ने दिया ना ही उनकी सुध ली, लेकिन बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बेटियों को आगे बढ़़ाते हुए ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान के तहत तेजी से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है, आज हरियाणा में 41 प्रतिशत सरपंच महिलाएं चुनी गई हैं जो निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार ने हरियाणा में बड़ी संख्या में महिला थाना स्थापित कर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के कहा कि हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में विकास का पहिया आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने नारा दिया है ‘हाथ बदलेगा हालात’ लेकिन इनका इतिहास बताता है कि कांग्रेस के हाथ ने कभी हालात नहीं बदला अपितु कांग्रेस के हाथ ने हमेशा आम आदमी के गले को दबाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 साल पहले कांग्रेस की सरकार घोटाले की सरकार रही है कभी इंडस्ट्रियल घोटाला हुआ तो कभी गरीब किसानों की भूमि का घोटाला हुआ। हुड्डा सरकार में कांग्रेस द्वारा सरकारी नौकरियों में पर्ची-खर्ची का सिस्टम चलता था।

Related Post

प्रयागराज में पांच लोगों की हत्या

प्रयागराज : आपसी रंजिश में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, मचा हड़कंप

Posted by - January 5, 2020 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार को सामूहिक हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।…
CM Vishnudev Sai

युवाओं को जुआ-सट्टा की लत लगाने वाली कांग्रेस की जमानत जब्त करवाना है : विष्णुदेव

Posted by - April 2, 2024 0
कांकेर। भाजपा उम्मीदवार भोजराम नाग के नामांकन रैली में शामिल होने से पहले आज मंगलवार को कांकेर जिला मुख्यालय में…
जेपीएससी में 26वीं रैंक

नौ माह की गर्भवती ने प्रियंका 350 किमी यात्रा कर दिया इंटरव्यू , जेपीएससी में 26वीं रैंक

Posted by - April 24, 2020 0
नई दिल्ली। झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली प्रियंका को ने झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल…
CM Teerath Singh Rawat

CM तीरथ पहुंचे हरिद्वार, गंगा पूजन के बाद किया 120 करोड़ के कुंभ कार्यों का लोकार्पण

Posted by - March 20, 2021 0
 हरिद्वार । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह (CM Teerath Singh) रावत शनिवार को हरिद्वार भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट…
CM Vishnu Dev Sai

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

Posted by - October 19, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट…