CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

230 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 237 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें राज्य स्तर के कुल 9 और जिला स्तरीय 228 पद शामिल हैं। राज्य स्तरीय पदों में सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय प्रबंधन), सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक (फार्म आजीविका), प्रोग्रामर व लेखापाल के एक-एक पद एवं भृत्य के दो पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है।

जिला मिशन प्रबंधन इकाई के 228 पदों में जिला मिशन प्रबंधक के 2, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के विभिन्न 21, विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक के 23 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय समन्वयक के 98, लेखापाल के 10 एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के 49, कार्यालय सहायक, ऑपरेटर के 17 और भृत्य के 8 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर भर्ती होने से मिशन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण समुदायों को सीधा लाभ मिलेगा।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय (CM Sai) द्वारा हाल में ही पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों और स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।

Related Post

डे-नाइट टेस्ट मैच

INDvBAN: विराट ने डे-नाइट टेस्ट मैच की प्लेइंग XI इनको दिया मौका

Posted by - November 22, 2019 0
कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया इंदौर टेस्ट वाले ही टीम…
CM Dhami paid tribute to Veer Chandra Singh 'Garhwali'

पेशावर कांड के नायक वीर ‘गढ़वाली को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास…
Priyanka Gandhi

केरल : प्रियंका गांधी ने रैली में केरल सरकार पर साधा निशाना, धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

Posted by - March 31, 2021 0
तिरुवनंतपुरम। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस सप्ताह…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी : मुख्यमंत्री साय

Posted by - December 25, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत…