AK Sharma

पीड़ित मानव की सेवा करने से पुण्य मिलता: एके शर्मा

418 0

जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि दुखी व्यक्ति की सेवा करने से बरक्कत होती है। पीड़ित मानव की सेवा करने से पुण्य मिलता है। इससे पहले उन्होने शिव सहाय सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया।

रूहटा में बने इस अस्पताल का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  के साथ ही राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा और स्वास्थ परिवार कल्याण राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संयुक्त रुप से किया। अस्पताल के डा. उत्तम और डा. मनीषा की मंत्रियों ने तारीफ की। बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार सिंह ने स्वागत किया।

बताया कि उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं की शुरुआत हो रही है, जिससे स्थानीय मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब तक डॉ. एक हजार घुटना प्रत्यारोपण कर चुके हैं।

डबल इंजन की सरकार में जितना कार्य हुआ है, उतना कार्य अबतक कभी नहीं हुआ: एके शर्मा

इस मौके पर राज्य सभा सदस्य सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, विधायक लकी यादव, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा, आईएमए अध्यक्ष डा.अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।

Related Post

fire safety officers

योगी सरकार देगी दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, फायर सेफ्टी ऑफिसर बनेंगे युवा

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार पिछले आठ वर्ष में प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नये-नये अवसर प्रदान कर…

पहली कक्षा से पढ़ाई जाएगी संस्कृत, शिक्षा विभाग सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सरोकार से नींव करेगी मजबूत

Posted by - July 7, 2021 0
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब पहली कक्षा से संस्कृत पढ़ाई जाएगी। वहीं, कक्षा 4-5 में वैदिक गणित का…
AK Sharma

सूर्य उपासक श्री राम की नगरी होगी सौर्य ऊर्जा से जगमग : ऊर्जा मंत्री

Posted by - January 21, 2024 0
लखनऊ। सूर्यवंश की गौरवशाली राजधानी अब सूर्य की ही आभा से नव्य-भव्य स्वरूप को प्राप्त करने के साथ ही वैश्विक…
cm yogi

धर्म के बारे में जानना है, तो भगवान राम के चरित्र के बारे में जान लो: सीएम योगी

Posted by - October 4, 2022 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राम और रावण का युद्ध हर युग में निरंतर…