CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने आकाशीय बिजली गिरने से सात ग्रामीणों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

256 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मृत्यु और तीन लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने रविवार की देर शाम काे जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मृत्यु और तीन लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

एसडीएम ने आज साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मोहतरा में आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम पश्चात शवों को परिजनों को सौप दिया गया है।

बिजली गिरने से चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिशंभर साहू घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

Related Post

भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- कत्ल करना गोडसे की हिन्दुत्व वाली सोच का हिस्सा

Posted by - July 5, 2021 0
देश में तमाम गंभीर मुद्दों के बीच हिन्दुत्व को लेकर बहस छिड़ गई है, मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन…
CM Vishnudev Sai

मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ : विष्णुदेव साय

Posted by - May 3, 2024 0
रायपुर/प्रेमनगर/तखतपुर/भाटापारा। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं और छत्तीसगढ़ में पहली बार…
CM Dhami met Trivendra Singh Rawat

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच कर त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ली कुशलक्षेम

Posted by - June 30, 2023 0
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल…