Dr AK Srivastava

बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाले डॉ एके श्रीवास्तव को लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने किया सम्मानित

293 0

लखनऊ। राजाजीपुरम में कोठारी बंधु के पास मशहूर डाक्टर ए. के. श्रीवास्तव (Dr AK Srivastava) को लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने अपने साथी पदाधिकारियों के साथ क्लीनिक पर जाकर उन्हे मरीजों विशेषकर गरीब अस्वस्थ लोगों की लगातार सराहनीय सेवा के लिए एलजेए की ओर से शाल ओढ़ाकर व सम्मान-पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा डॉक्टर ए. के. श्रीवास्तव (Dr AK Srivastava) करोनाकाल में एक भी दिन आराम किए बिना लगातार मरीजों की सेवा में लगे रहे। जबकि इस दौरान आप स्वयं कई बार करोना पाॅज़िटिव हुए लेकिन फिर भी मरीज देखना बंद नहीं किया।

डाक्टर श्रीवास्तव (Dr AK Srivastava) गरीब मरीजों को प्राथमिकता पर देखने के साथ ही पैथोलॉजी जांच में खुद ही ज्यादा से ज्यादा छूट देने के लिए भी पर्चे पर लिख देते हैं। यही कारण है कि लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश भर से मरीज अपना इलाज कराने यहां आते हैं। वहीं बीमारी से परेशान लोग डाक्टर साहब से परामर्श लेने भी आते हैं, और उनके इलाज व परामर्श से मरीज को संतुष्ट होकर जाते देखा जा सकता है।

मजदूर की बेटी का हुआ चयन, इसरो में वैज्ञानिकों से मिलेंगी और ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगी

इस अवसर पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, एलजेए लखनऊ इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं सदस्य अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Post

BJP ELECTION MEETING

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

Posted by - March 4, 2021 0
नई दिल्ली । विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए को…
Navdeep Rinwa

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

Posted by - November 8, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) ने शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत…

यूपीः शाहजहांपुर कोर्ट में वकील की हत्या, मायावती ने योगी सरकार को घेरा

Posted by - October 18, 2021 0
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक जिला अदालत के परिसर में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी…
Abhishek Manu Singhavi

PM मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, सिंघवी ने ठहराया कोरोना संकट के लिए जिम्मेदार

Posted by - April 23, 2021 0
 नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कोविड-19 की दूसरी लहर को संभालने में नाकाम रहने पर सरकार पर फिर से…