CM Dhami

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ अतिवृष्टि के लिए विशेष सहायता राशि की अनुमन्य

202 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ क्षेत्र में भारी वर्षा से हुए नुकसान के लिए विशेष सहायता राशि के तहत अतिवृष्टि से प्रभावित व्यवसायियों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 09 करोड़ 08 लाख स्वीकृत की है।

इस वर्ष 31 जुलाई को केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  के निर्देश पर इससे संबंधित शासनादेश सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली की ओर से जारी किया गया है।

अतिवृष्टि से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल ट्रैक व मोटर मार्ग के भुगतान प्रभावितों को करने से पूर्व प्रकरणों का संगत शासनादेशों में किये गये प्राविधानों के तहत परीक्षण और प्रभावितों का नियमानुसार सत्यापन करने के उपरान्त वितरण किया जाएगा।

धनराशि के वितरण के पश्चात् लाभार्थियों का विवरण यथा-नाम, पता, दूरभाष संख्या इत्यादि जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाने के भी निर्देश वर्णित शासनादेश में दिये गये हैं।

Related Post

शरद पवार ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- सीबीआई-एनसीबी और ईडी का हो रहा गलत इस्तेमाल

Posted by - October 16, 2021 0
पुणे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर सीबीआई-एनसीबी और…
Indigo

Indigo ने दिव्यांग को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, सिंधिया ने दिए जांच के आदेश

Posted by - May 9, 2022 0
रांची। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सोमवार को कहा कि वह खुद इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines)…

इस्तीफे के बाद सिद्धू का बयान, कहा- सिस्टम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, आखिरी दम तक लड़ूंगा लड़ाई

Posted by - September 29, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला बयान सामने आया है।…
CM Dhami

प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड को स्वर्ग की संज्ञा दी: सीएम धामी

Posted by - November 9, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारी ईकोलॉली, पर्यावरण, वन संपदा हमारी सबसे बड़ी सम्पति है।…
UKSSSC

गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - April 9, 2021 0
जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक…