CM Yogi

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

279 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही सीएम योगी ने गौसेवा और पौधरोपण के लिए भी वक्त निकाला। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी सीएम योगी ने कारसेवकपुरम परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्रीराम गौशाला समिति की गौशाला में गौसेवा की।

उन्होंने (CM Yogi) यहां गायों को पुचकारा और उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाया। इसके उपरांत उन्होंने कारसेवकपुरम कैंपस में ही पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) के विजन अनुसार राज्य सरकार द्वारा गौ संरक्षण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के विभिन्न कार्यक्रम संचालित हैं। इनको लेकर जागरूकता प्रसार के लिए भी कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। वैसे, सीएम योगी खुद भी इन कार्यक्रमों में रुचि लेते हैं और समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं।

Related Post

Samartha Uttar Pradesh – Viksit Uttar Pradesh @2047

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया QR कोड

Posted by - September 3, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान के…
black pottery

योगी सरकार में चमकी आज़मगढ़ की पहचान: निज़ामाबाद की ब्लैक पॉटरी को मिला वैश्विक सम्मान

Posted by - April 3, 2026 0
आजमगढ़। आज़मगढ़ जनपद अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्पकला के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। यहां के…
AK Sharma

कांवड़ यात्रा के मार्ग पर लटकते तारों व जर्जर पोल को शीघ्र ठीक करें: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 8, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के एमडी को निर्देशित…