CM Yogi

आदमखोर भेड़िए और तेंदुओं के हमले से बचाने के लिए सरकार मुस्तैद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

340 0

लखनऊ। हाल के दिनों में प्रदेश में घटित मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM योगी) ने विभागीय मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आदमखोर भेड़िए (Wolf) और तेंदुओं (Leopard) के हमले से बचाने के लिए सरकार मुस्तैद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये (Wolf) या तेंदुए (Leopard) द्वारा हमले किए जा रहे हैं। उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं।

इसकाे लेकर पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें। लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि वन मंत्री द्वारा वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती करते हुए उन्हें बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर सहित अन्य जिलों में लगाया जाए। ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाएं।

योगी सरकार की पहल, अंधेरे में जंगली जानवरों से मिलेगी सुरक्षा

वरिष्ठ अधिकारी जिलों में कैंप करें। जनप्रतिनिधियों के सहयोग लें। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था भी करें।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित किया है। इस क्रम में, वन्य जीवों के हमले में घायल लोगों अथवा असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिवारीजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Related Post

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने गिनाई अपनी प्राथमिकता

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर बनकर इतिहास रचने वाले सुजीत पांडेय ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने…
CM Yogi

महाकुम्भ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को न हो असुविधाः सीएम योगी

Posted by - January 4, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा…