AK Sharma met PM Modi

पीएम मोदी से एके शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

426 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को नई दिल्ली में उनके आवास पर शाम को स्नेहल व शिष्टाचार मुलाकात की।

भेंट के दौरान ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कार्यों को और बेहतर व जन उपयोगी बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

उन्होंने प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना और नगरों को सोलर सिटी बनाने के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी और इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का निरंतर सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त करने की उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की।

सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है : एके शर्मा

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) हम सबके प्रेरणास्रोत एवं पथ प्रदर्शक हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी देश व समाज के लिए निर्बाध कार्य करने, जनता जनार्दन की निःस्वार्थ सेवा और कर्त्तव्यपरायणता की उनसे असीम ऊर्जा मिलती है।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध लोगों पर…

भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए रचा था षडयंत्र

Posted by - March 4, 2021 0
मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने चार लोगों को षडयंत्र के तहत फंसाने के लिए…
pm samman nidhi

PM Kisan Yojana के दो साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी- किसानों की आय दोगुनी करने और MSP बढ़ाने पर जोर

Posted by - February 24, 2021 0
नई दिल्ली।  आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि(PM Kisan Samman Nidhi) योजना के दो साल पूरे गए हैं। पीएम किसान निधि…

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, अपमान नहीं सहेंगे, कांग्रेस में नहीं रहेंगे

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पंजाब के पूर्व…