CM Yogi

मेगा जॉब फ़ेयर के जरिए युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रही योगी सरकार

276 0

वाराणसी। योगी सरकार (Yogi Government) युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नामचीन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ,के साथ ही विदेशों औरउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में भी नौकरी (Job) पाने अवसर दे रही है। वाराणसी के राजकीय आईटीआई (स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर) करौधी में शनिवार 31 अगस्त को मेगा जॉब फेयर (Mega Job Fair) में का आयोजन होने जा रहा। जॉब फेयर में जानी मानी लगभग 20 से अधिक नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनी के शामिल होने की संभावना है। इस मेगा जॉब फेयर में  800 युवाओं  को रोजगार देने का लक्ष्य है। अभ्यर्थियों को जॉब फेयर (Job Fair) में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर करना अनिवार्य है।

जॉब फेयर में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने जानकारी दिया कि राजकीय आईटीआई ( स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर) करौधी में शनिवार को मेगा जॉब फेयर (Mega Job Fair)  में का आयोजन होने जा रहा। इसमें 20 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही है। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में संविदा पर चालक की भर्ती का अवसर दिया जा रहा है।

इसके लिए अभ्यर्थियों को 2 वर्ष पुराना हैवी व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना तथा नियमानुसार उम्र ,हाइट ,और क्वालिफिकेशन का होना अनिवार्य है। मेला प्रभारी ने बताया कि 31 अगस्त को लगने वाले बृहद रोज़गार मेले (Mega Job Fair) में शनिवार को भी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रोजगार मेला शुरू होने के पहले तक पंजीयन कराके अभ्यर्थी मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।

20  से अधिक नामचीन कंपनियां कर रही प्रतिभाग

रोजगार मेले (Job Fair) में कई प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभाग करेंगी । भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर युवाओं को विदेश मे नौकरी पाने का अवसर देंगी ।

पेरिस पैरालंपिक के शूटिंग इवेंट में महिला शक्ति की दिखी ताकत, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

इसके अलावा होटल ताज ,एमआरऍफ़ टायर्स ,लिमिटेड ,बजाज ऑटो लिमिटेड ,क्यूस कॉर्प लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, जनकल्याण ट्रस्ट, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट कंपनी ऑफ ग्रुप, खेतिहर ऑर्गेनिक सलूशन, गीगा कॉर्पसोल, गहरवाल  एडुकेयर, कोटक महेंद्रा, यूआरएस सिक्योरिटी सर्विसेस, वाल्क तरु इंटरनेशनल,बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सर्विसेस ,ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक सलूशन , टीएसपीएल ग्रुप सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड,टाटा मोटर्स,सोनाटा फाइनेंस,शिव शक्ति बायोटेक,सत्य माइक्रो फाइनेंस आदि कंपनियों ने प्रतिभाग करेंगी ।

Related Post

Chandrashekhar Upadhyay

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को दिया विजयी भव का आशीर्वाद

Posted by - March 10, 2025 0
मथुरा। भारतीय जनसंघ के शलाका- स्थापना-आद्य एवं प्रेरणा पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र एवं प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर…
Navdeep Rinwa

11 निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची की तैयारियों एवं निर्वाचन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्तों को अगले वर्ष उत्तर…
UPITS

दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। यूपी…

टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, भड़की TMC

Posted by - August 19, 2021 0
केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है।उन्होंने…