AK Sharma

गोमाता की सेवा मनुष्य जीवन के लिए बहुत ही सुखद और फलदाई

329 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित सरोजनीनगर के नादरगंज अमौसी स्थिति कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला के बेहतर व्यवस्थापन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा प्रत्येक मनुष्य के जीवन के लिए बहुत ही सुखद और फलदाई है। हमारी सनातन संस्कृति में गोवंश बहुत ही पूजनीय है, स्वयं भगवान श्री कृष्ण गोभक्त थे, गोमाता उन्हें बहुत ही प्रिय थी।

Image

उन्हाेंने (AK Sharma)  कहा कि यहां कान्हा उपवन में भी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के भी प्रयास किये जा रहे हैं। यहां पर 9800 से अधिक गोवंश के साथ ही अन्य बेसहारा पशुओं के संरक्षण का भी पूर्ण कार्य किया जा रहा। उन्होंने सभी गोपालको से अपील की है कि वे गोवंश का स्वयं पालन करें और उन्हें निराश्रित न छोड़े। आम नागरिक भी किसी गोवंश के घायल होने पर उसकी जानकारी अपने निकटतम नगरीय निकाय को दें। यह भी एक प्रकार की गो सेवा ही है। किसान भाई भी गोवंश की सेवा के लिए चारे भूसे का दान कर सकते हैं।

Image

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने सभी बाड़ों का निरीक्षण किया, जहां सभी नांदों में मानक के अनुरूप भूसा चोकर तथा हरा चारा उपलब्ध पाया गया। सभी बाड़ों में स्वच्छ शीतल जल की उपलब्धता मिली तथा सम्पूर्ण परिसर की सफाई व्यवस्था उच्च कोटि की मिली। सभी गोवंशो का स्वास्थ्य अच्छा पाया गया और देखा गया कि गर्मी से बचाव हेतु नमक का उपयोग भी चारे में मिलाकर किया जा रहा है।

Image

गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त शेड हो, इसके लिए उन्होंने कुछ स्थानों पर शेड के विस्तार हेतु निर्देश दिए तथा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने गौशाला से दूध तथा गोबर की बिक्री की जानकारी ली। अमृत योजना के अंतर्गत विकसित किये जा रहे कान्हा और राधा सरोवर के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

गायों के पेट मे फंसी पॉलीथिन निकालने की अत्याधुनिक शल्य क्रिया यानी रूमनोटॉमी की भी जानकारी ली और गोवंशों का जीवन बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए कान्हा उपवन के डॉक्टर टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां तो लगभग 9800 गोवंशो की प्रतिदिन सेवा और उनके आहार की व्यवस्था की जा रही।

इसके सुचारू संचालन में यहाँ के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लगन और मेहनत का परिणाम है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ अरविन्द राव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

पहली बार कश्मीर में चुनी गई सरकार ने संविधान को साक्षी मानकर शपथ ली हैः सीएम

Posted by - November 12, 2024 0
अकोला /नागपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराष्ट्र वासियों को सचेत किया कि रामनवमी-गणपति शोभायात्रा पर…
Lt. General Yogendra Dimri

अंग्रेज़ी शासन के बीच भारतीय संस्कारों पर आधारित शिक्षा संस्थान बनाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है: लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी (से.नि.)

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक-सप्ताह समारोह 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर…
Amrit Abhijat

सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा: अमृत अभिजात

Posted by - July 29, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के शहरों को साफ सुथरा बनाने तथा नगरीय व्यवस्था में सुधार कर नगरीय जीवन को बेहतर बनाने के लिए…
AK Sharma

ए.के.शर्मा ने ‘सम्भव’ पोर्टल के तहत उच्चाधिकारियों के साथ शिकायतों की समीक्षा

Posted by - June 15, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ‘सम्भव’ पोर्टल (Sambhav portal) की व्यवस्थानुसार कल महीने के तीसरे बुधवार 15…
CM Yogi

भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सीएम योगी ने नवाया शीश

Posted by - November 9, 2022 0
मथुरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दो दिवसीय मथुरा प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को सुबह सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान…