Farmers

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला 6281 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण

276 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों (Farmers) को अल्पकालीन कृषि ऋण (Agriculture Loan) वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 6281 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया गया है।

इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों (Farmers) को 7300 करोड़ रुपये ऋण (Agriculture Loan)  वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 6 हजार 193 करोड़ रुपये के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों (Farmers)  को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए हैं। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था।

भराड़ीसैंण में मां भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर, सीएम ने की घोषणा

वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान (Farmers) इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक और खेती-किसानी की जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।

Related Post

Investor

बेंगलुरु के उद्यमी बोले, योगी राज में बदल रहा है उप्र, रोजगार की असीम संभावनाएं

Posted by - January 23, 2023 0
बेंगलुरु। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देश में देश के अलग…
Cm Shivraj Singh Chauhan

शिवराज का बड़ा प्लान: मध्यप्रदेश में 11वीं – 12वीं के स्कूल 26 जुलाई से खोलने का विचार

Posted by - July 14, 2021 0
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा संकेत दिया है। आरएसएस के अनुषांगिक…
CM Dhami

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ

Posted by - December 29, 2022 0
देहरादून। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री (CM Dhami) और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्यस्तरीय…