CM Dhami

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

274 0

देहरादून। बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तराखंड के लक्ष्य सेन (Lakshya Sen)  पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और जनता आपके साथ है।

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी निर्मला सेन, पिताजी के.डी सेन व उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।

Related Post

उज्जैन के 'शिवभक्त' एसपी

उज्जैन के ‘शिवभक्त’ एसपी का भगवान शिव के गाने पर डांस वीडियो वायरल

Posted by - February 21, 2020 0
उज्जैन। मध्यप्रदेश के एक पुलिस अधिकारी सचिन अतुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। लोग अतुलकर के…
DM Savin Bansal

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का हो प्राथमिकता पर समाधान: डीएम

Posted by - May 14, 2025 0
देहरादून : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल (DM…

बीजेपी विधायकों ने बंगाल विधानसभा में किया जबरदस्त हंगामा, अभिभाषण तक न पढ़ सके राज्यपाल

Posted by - July 2, 2021 0
पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना हुआ कि…