CM Vishnu Dev Sai

विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेला के ब्रोशर का किया विमोचन

308 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज शुक्रवार को यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला’ की विवरणिका (ब्रोशर) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्‍लेखीय है कि, प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) द्वारा किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है।

जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह स्वदेशी मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025, राजनांदगांव में 7 फ़रवरी से 13 फरवरी 2025 व जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, प्रान्त समन्वयक जगदीश पटेल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रवीण मैशेरी, शीला शर्मा, युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, स्वदेशी मेला एवं भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक सुब्रत चाकी, अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं अन्य स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- राजनीतिक भविष्य के डर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विचारधारा छोड़ी

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान…
फातिमा शेख

80 रुपये बचाने के लिए प्रतिदिन 10 किलोमीटर पैदल चली, एक्टिंग मेरा पैशन : फातिमा शेख

Posted by - May 24, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा शेख ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है।  फातिमा शेख ने…
encounter in shopiaen

शोपियां एनकाउंटर में पांच आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने कहा- अमरनाथ यात्रा के लिए होगी फुल प्रूफ सिक्योरिटी

Posted by - April 9, 2021 0
जम्मू-कश्मीर।  शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह (AGuH) समेत…
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

Posted by - September 28, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र…