CM Vishnu Dev Sai

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा

266 0

रायपुर। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा पाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM VishnuDev Sai) ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है- यह उपहार पाकर मैं भावुक और अभिभूत हूं। प्रभु श्रीराम जब भी ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों के टोकरे भी जरूर आते रहे होंगे, तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे।

उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काकोरी-आमों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को भेजे गए पत्र में उत्तर-प्रदेश में आमों के प्रचुर उत्पादन और वहां की लोकप्रिय प्रजातियों का विस्तार से उल्लेख किया है।

उन्होंने (CM VishnuDev Sai) बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है। उत्तर-प्रदेश सरकार ने आमों का विपणन काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM VishnuDev Sai) को उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री से उपहार स्वरूप काकोरी ब्रांड के रसीले और मीठे आम मिले। जवाब में मुख्यमंत्री श्री साय ने योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है- मधुर संदेश के साथ आपके भेजे हुए काकोरी-आम सचमुच बड़े ही स्वादिष्ट हैं। उत्तर-प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। आपने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है, इससे हम अपने महान सेनानियों और उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे।

श्री साय (CM VishnuDev Sai) ने पत्र में लिखा है- ऐतिहासिक रूप से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं हमेशा एक रही हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा हैं। प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया।

Related Post

Mahakumbh-2025

महाकुंभ में केबल कार से कुंभ-क्षेत्र का अवलोकन कर सकेंगे श्रद्धालु

Posted by - May 23, 2023 0
प्रयागराज। कुम्भ नगरी प्रयागराज में महाकुम्भ (Mahakumbh) में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु रोप-वे (Rope-Way) का आनंद ले सकें इसके…
CM Vishnudev participated in the state level traditional Vaidya conference.

हमारे देश की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है वैद्य परंपरा मुख्यमंत्री विष्णु:

Posted by - October 9, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय…

रक्षा मंत्रालय ने 7,965 करोड़ के हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Posted by - November 2, 2021 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 12 हेलीकॉप्टरों सहित 7,965 करोड़ रुपये के हथियारों और सैन्य…
CM Dhami

सीएम धामी ने साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित

Posted by - February 21, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव, सम्मान समारोह (Uttarakhand Sahitya Gaurav Samman) का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम…