cm yogi

मृतक आश्रित महिलाओं को सीएम योगी ने प्रदान किये चेक

200 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में दो मृतक आश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता का संबल प्रदान किया। उन्होंने आर्थिक मदद का चेक सौंपकर भरोसा दिलाया कि दुख और संकट की हर परिस्थिति में सरकार उनके साथ खड़ी है।

खजनी क्षेत्र के बेलवाडाढ़ी निवासी धर्मात्मा सिंह के निधन के बाद परिवार को आर्थिक संबल की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने उनकी पत्नी कमलेश सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि का चेक सौंपा। गोरखनाथ मंदिर में चेक देने के साथ मुख्यमंत्री ने परिवार का हाल जाना और आश्वस्त किया कि संकट में मदद करने में उनकी सरकार हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त, दुख और संकट में साथ खड़ी है सरकार*

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने महानगर के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी अरुंधती मिश्रा को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया। अरुंधती के पति सिद्धार्थ शंकर मिश्र का निधन हो गया है और उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से मृतक आश्रित सहायता के रूप में आर्थिक मदद दी गई। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी आश्वस्त किया कि दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह भी उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर मेला में पहलवानाें काे किया पुरस्कृत

वही शनिवार काे गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गंभीर बीमारी में इलाज के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह, पिपराइच निवासी चंदन जायसवाल पुत्र दयानंद जायसवाल को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता की धनराशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराई गई है।

Related Post

Unnao Case

Unnao Case : जहर खाने से हुई दोनों लड़कियों की मौत, पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा

Posted by - February 18, 2021 0
उन्नाव। उन्‍नाव केस (Unnao Case) में नाबालिग बुआ-भतीजी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम में ज़हरीला पदार्थ मिलने…

अब फिरोजाबाद नाम से हुई योगी को दिक्कत! जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास

Posted by - August 2, 2021 0
योगी सरकार कई शहरों के नाम बदल चुकी है, अब कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोज़ाबाद शहर के नाम…
CM Yogi heard the problems of 300 people

सरकार का संकल्प, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय : मुख्यमंत्री

Posted by - April 7, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित…