CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन

312 0

रायपुर / जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) के समक्ष आज मंगलवार काे जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआं में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई। कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर, स्नेहा मिंज और प्रियंका बाई ने किस तरह खेल-खेल में इस एप के माध्यम से सिखाया जाता है उसका बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया।

ई-जादुई पिटारा नई शिक्षा नीति ने तहत ही बनाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे और नवाचार के माध्यम से बच्चे कठिन विषयों को भी खेल खेल के माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं। यह एप में मुख्य रूप से प्राइमरी तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस एप के माध्यम से बच्चों को उनके रुचि के अनुकूल बहुत ही सरल और मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता है।

इस एप्प में कहानियां, बालगीत, पहेलियां, कार्ड, ऑडियो पुस्तकें, खिलौने और खेल, हैंडबुक चार्ट और जादुई पिटारा बॉक्स के माध्यम से बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस एप से बच्चे, शिक्षक और पालक जुड़े रहते हैं। कोई भी स्कूल में यदि कोई भी रचनात्मक गतिविधि होती है तो उसे इस एप में अपलोड कर सकते है। जिसे कोई भी पालक, बच्चे और टीचर अवलोकन कर सकते है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल उपस्थित थे।

Related Post

Uttarakhand moves ahead on the path of development: Rajnath Singh

धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

Posted by - March 21, 2026 0
उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय…
Rupee

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे फिसलकर 73.11 रुपये प्रति डॉलर पर रहा

Posted by - January 1, 2021 0
मुंबई। बैंकों की ओर से डॉलर की मांग आने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार (interbanking currency market) में रुपया शुक्रवार को…
AK Sharma

लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें, जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें: एके शर्मा

Posted by - September 8, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों…
Centers of Excellence

उत्तर प्रदेश की शिक्षा में योगी सरकार ने जोड़ा नया अध्याय, 13 डायट बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 15 और जल्द

Posted by - February 8, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत…