CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार हरेली तिहार में की पूजा-अर्चना

230 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने निवास कार्यालय में आज रविवार काे परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्याेहार हरेली (Hareli) पर्व परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी एवं अनेक वरिष्ठजन इस आयोजन का लुत्फ उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति मुख्यमंत्री निवास में पूरी तरह से जीवंत हो उठीं। हरेली, जो कि छत्तीसगढ़ का पहला और सबसे प्रमुख त्यौहार है, इसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने सपरिवार और आमजन के साथ धूमधाम से मना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास

मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश में ढालते हुए, पारंपरिक सजावट और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया है। इस मौके पर आयोजित हो रहे छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा और गेड़ी नृत्य का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर परंपरागत कृषि उपकरणों के स्टॉल उपकरणों से छत्तीसगढ़ के कृषि संस्कृति जीवन्त हो उठी है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

राउत नाचा के कलाकारों के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया, जिससे हरेली के इस महोत्सव में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Related Post

CM Yogi

UP में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, ज्यादा प्रभावित जिलों में 8 बजे से नाइट कर्फ्यू भी

Posted by - April 20, 2021 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के महासंकट के बीच उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन (Weekend lockdown) का ऐलान कर दिया गया है।…
CAB पर प्रियंका का पत्र

संघ के विधान को न बनने दें भारत का संविधान,CAB पर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में बीते सोमवार को पास हुए नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विपक्ष का हमला जारी है। इसी…
फिल्म 'गुलाबो-सिताबो'

‘गुलाबो-सिताबो’ की राइटर पर लगा चोरी का आरोप, बयान जारी कर रखा अपना पक्ष

Posted by - June 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ एक जबरदस्त विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई…