CM Nayab Singh

मनोहर की राह पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना

294 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) वैसे तो सरेआम बोल चुके हैं कि वह पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के शिष्य हैं, लेकिन अब उनके नक्शे कदम पर भी चल रहे हैं।

आज सीएम सैनी (CM Nayab Singh) चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना हुए। गौरतलब है कि मनोहर लाल भी दिल्ली ट्रेन से जाते थे। जब उनसे पूछा जाता कि आप ट्रेन से क्यों जाते हैं तो वह कहते थे कि ट्रेन से समय और धन दोनों की बचत होती है। इसके साथ सीधे जनता से जुड़ने का मौका मिलता है।

वहीं आज वंदे भारत ट्रेन से सीएम सैनी (CM Nayab Singh) दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर सीएम सैनी पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा काम हमारी सरकार द्वारा किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

हमारी सरकार में बातें कम काम ज्यादा दिखाई देता है। कांग्रेस के नेता सिर्फ झूठ बोलते है। कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

रेयर अर्थ खनिज के एक्सप्लोरेशन लायसेंस के लिए नोटिस इनवाइटिंग टेंडर जारी

Posted by - March 13, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में कोंडागांव, नारायणपुर और…
CM Yogi

लखनऊ को मिलेगा इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का उपहार, मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक सहमति

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की राजधानी में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर…
Amit Shah and CM Bhajanlal

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Posted by - April 1, 2024 0
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) , भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी…