CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया बेल का पौधा

311 0

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत आज गुरुवार काे छत्तीसगढ़ विधानसभा के आवासीय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने अपनी मां के सम्मान में वहां बेल का पौधा लगाया। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नीम के पौधे का रोपण किया।

विधानसभा आवासीय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रामफल, वन मंत्री केदार कश्यप ने महुआ, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने आंवला, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हर्रा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लक्ष्मण फल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बेल तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पीपल का पौधा लगाया।

पौधरोपण कार्यक्रम में विधायकों और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए। कार्यक्रम में आज विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री साय की पहल से बगीचा में शुरू होगा अपेक्स बैंक की शाखा

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के आवासीय परिसर में 50 एकड़ क्षेत्र में इकोलॉजिकल पार्क (Ecological Park) विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Related Post

LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार

LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार, 519 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 35,430 पर बंद

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। चीन गलवान में पीछे हटने को तैयार हो गया है। सोमवार को हुई दोनों पक्षों की बातचीत सकारात्मक…
Most Proactive State

आरसीएस–उड़ान में यूपी बना ‘मोस्ट प्रोएक्टिव स्टेट’, योगी सरकार की विमानन नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व व सक्रिय नीतियों का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम…
Ayushman Yojana

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

Posted by - May 5, 2026 0
लखनऊ : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Yojana) के प्रभाव से प्रदेश के लाखों परिवारों को अब बीमारी…
पंजाब में लॉकडाउन एक मई तक

दिल्ली में प्रदूषण मामले में केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप – पंजाब मुख्यमंत्री

Posted by - November 2, 2019 0
पंजाब। दिल्ली में प्रदूषण और पराली जलाने वाले मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को…
CM Dhami

AAP की सरकार में पंजाब में हावी हुए ड्रग माफिया : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 27, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने सोमवार को आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार सुभाष शर्मा…