Rawal vishnu namboodri

श्री बद्रीनाथ धाम के पूर्व रावल विष्णु नम्बूदरी का निधन

252 0

जोशीमठ। श्री बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के पूर्व रावल विष्णु नम्बूदरी ( Rawal Vishnu Namboodri) का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही बद्रीनाथ व जोशीमठ में स्थानीय तीर्थ पुरोहितों एवं बद्रीनाथ धाम से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

विष्णु नम्बूदरी ( Rawal Vishnu Namboodri) वर्ष 1994 से 2001 तक श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल पद पर आसीन रहे। इस दौरान बद्रीनाथ धाम में जैन मंदिर निर्माण के विरोध में आंदोलन में उनकी प्रमुख भूमिका रही थी।

पूर्व रावल विष्णु नम्बूदरी ( Rawal Vishnu Namboodri) के निधन पर श्री बद्रीनाथ धाम के निवर्तमान धर्मधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, ब्रह्माकपाल तीर्थ पुरोहित एवं जैन मंदिर आंदोलन के प्रमुख ऋषि प्रसाद सती, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू डाडी सहित पंडा समाज, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत व स्थानीय समाज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा हमेशा मातृभूमि की सेवा लिए प्रेरित करती रहेगी: धामी

पूर्व धर्मधिकारी आचार्य उनियाल ने कहा कि विष्णु नम्बूदरी ( Rawal Vishnu Namboodri) के संघर्ष के बदौलत बद्रीनाथ धाम में अन्य दूसरा मंदिर बनने पर रोक लग सकी। उन्होंने मंदिर निर्माण रोकने व जैन मूर्ति स्थापित किए जाने के विरोध में आत्मदाह तक की चेतावनी दे डाली था, जिसके कारण जैन मूर्ति लामबगड़ से ही वापस हुई थी।

Related Post

TVSN Prasad

नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की दिशा में हरियाणा में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Posted by - May 7, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और…
CM Dhami

फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल व अभिनेत्री शेफाली ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - August 27, 2024 0
देहरादून। हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी ने ज्ञान, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर दिया ध्यान: भजनलाल शर्मा

Posted by - June 10, 2025 0
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 11वीं…