CM Vishnu Dev Sai

CII द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय

288 0

रायपुर। क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक होने के नाते ग्रीन स्टील छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें मदद मिलेगी, अपितु इस क्षेत्र में नवीन पहल कर हम बड़ी आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं का द्वार खोल सकते हैं। यह बात आज गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल होने के अवसर पर कही। इस समिट का आयोजन भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai)  ने अपने संबोधन में सीआईआई को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत का सबसे प्रमुख स्टील निर्माता है। हमारे यहां सार्वजनिक क्षेत्र के भिलाई स्टील प्लांट और नगरनार स्टील प्लांट जैसी बड़ी इकाईयां तो संचालित है ही, इसके साथ-साथ निजी क्षेत्र के अनेक छोटे-बड़े इस्पात संयंत्र संचालित हैं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai)  ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है और छत्तीसगढ़ में लोहे के विशाल भंडार हैं, जिनमें बैलाडीला, रावघाट और दल्लीराजहरा प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ का देश में कुल उत्पादित स्टील में लगभग 20 प्रतिशत तक का योगदान है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की भागीदारी 53.50 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai)  ने इस्पात उद्योग से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के वैश्विक चिंताओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने का दृष्टिकोण सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की सराहना की और राज्य में सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।

विष्णु का सुशासन, एक कॉल से हो रहा समस्या का निराकरण

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai)  ने कहा कि सीआईआई का यह समिट भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आज हम इस समिट में ग्रीन स्टील जैसे रोचक विषय पर बात कर रहे हैं। इस शब्द में खूबसूरती तो है ही, साथ ही साथ जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai)  ने समिट में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से ग्रीन स्टील उत्पादन की नई तकनीक को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि हमारी एकजुटता से हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का निर्माण करते हुए मिलजुलकर विकास करेंगे। समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रीन स्टील उत्पादन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और नई तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर सीआईआई के पदाधिकारी और उद्योगपति आशीष सराफ, सिद्धार्थ अग्रवाल, सुवेन्द्र बेहरा, संजय जैन, पी वी किरण अनंत उपस्थित थे।

Related Post

Bollywood actress shikha malhotra

नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अब खुद हुईं संक्रमित

Posted by - October 10, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने में जुटे हैं। इस…
CM Dhami

CM धामी ने रजत जयंती वर्ष के “ऐतिहासिक” बजट की सराहना की

Posted by - February 22, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की नीतियों…
Ritu Khanduri

सशक्तीकरण के लिए महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता अनिवार्य- ऋतु खंडूड़ी

Posted by - December 14, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण (Ritu Khanduri) ने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है जब…
CM Nayab Saini

बढ़ते अपराध पर सीएम नायब सिंह सख्त, बदमाशों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Posted by - July 11, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में रंगदारी को लेकर की जा रही फायरिंग से बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री…
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णुदेव ने ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ महाभियान का किया शुभारंभ

Posted by - August 13, 2024 0
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का…