cm dhami

मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

332 0

देहरादून। बड़कोट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से यहां मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर क्षेत्र की पेयजल पंपिंग योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में वर्णित समस्याओं के समाधान पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

सीएम धामी ने 153 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बाेले- संकल्प व अनुशासन के साथ करें कार्य

इस मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयवीर सिंह जयारा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चण्डी प्रसाद बेलवाल और मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

northern railway

रेल यात्रियों की शिकायतों को 23 मिनट में निपटाकर पूर्वोत्तर रेलवे बना नंबर 1

Posted by - February 25, 2021 0
गोरखपुर । रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और उनकी शिकायतों को तत्परता के साथ निस्तारित करना रेलवे की जिम्मेदारी…
MYUVA

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, 1.5 लाख युवा होंगे लाभान्वित

Posted by - May 3, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश व वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार द्वारा प्रदेश…

एमपी : बच्चे को बचाने के लिए इकट्ठा हुए 30 लोग कुएं में गिरे, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Posted by - July 16, 2021 0
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने…