CM Yogi

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, उतारी आरती

319 0

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई।

सावन के पहले सोमवार पर शहर में आए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन के बाद विग्रह की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक किया।

सीएम योगी  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में :फोटो बच्चा गुप्ता

वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पूजन अर्चन के बाद बाबा से लोकमंगल की कामना की।

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री (CM Yogi) को देख कतारबद्ध शिवभक्त हर-हर महादेव का नारा लगाते रहे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Related Post

Swachh School

‘155 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान’ में नवयुवकों की भागीदारी महत्वपूर्ण

Posted by - September 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश की सभी निकायों में ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ (Swabhav Swachhta-Sanskar Swachhta) थीम पर आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…
cm yogi

पूर्वोत्तर को शेष भारत से अलग रखने के हुए कुत्सित प्रयास: सीएम योगी

Posted by - February 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत की एकता और अखण्डता अक्षुण्ण रखने में पूर्वोत्तर राज्यों की राष्ट्रवादी भावना…
म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

Posted by - March 2, 2021 0
म्यांमार के रोहिग्यों को बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में प्रवेश कराने के आरोप में गिरफ्तार किये गये…