CM Dhami

सीएम धामी ने शिव भक्तों को कावड़ यात्रा दी शुभकामनाएं, मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

302 0

देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने श्रावण मास के पहले सोमवार पर सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत और अभिनंदन किया है। उन्होंने मां गंगा की स्वच्छता एवं क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने एक जारी वीडियो में कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव से सभी शिव भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए पवित्र कावड़ यात्रा के सुगम और सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को समर्पित आस्था और भक्ती से परिपूर्ण यह पर्व है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारी सरकार कांवड़ यात्रा में आने वाले सभी शिव भक्तों के सुगम और सरल यात्रा कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Related Post

CM Yogi

48 डिग्री तापमान भी नहीं डिगा पाया आपका उत्साह, विकास से जताएंगे आभारः योगी

Posted by - May 28, 2024 0
मीरजापुर : 48 डिग्री तापमान भी राजग प्रत्याशियों के समर्थन में आपका उत्साह डिगा नहीं पा रहा है। विकास कार्य कराकर…
Anand Bardhan

सभी जिलाधिकारी प्रत्येक माह जनपद स्तरीय NCORD बैठकों को नियमित रूप से करें आयोजित: मुख्य सचिव

Posted by - September 4, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन (NCORD)…

देश में इन क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना महिलाएं में आगे

Posted by - July 30, 2019 0
लखनऊ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। अमेरिकी अंतरिक्ष…

कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों के राशन पर भी छाप दी गई पीएम मोदी की तस्वीर

Posted by - July 3, 2021 0
कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों को दिए जाने वाले राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर छाप दी…