Pledge Park

बुन्देलखण्ड का पहला निजी औद्योगिक पार्क झांसी में ले रहा आकार

366 0

झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने झांसी के जिस प्लेज पार्क (Pledge Park) को विकसित करने की आधारशिला रखी थी, उसने आकार लेना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2023 में अगस्त महीने में झांसी के रानी लक्ष्मीबाई प्लेज पार्क (Pledge Park) के अवस्थापना विकास के लिए प्रथम किस्त का चेक प्रदान किया था।

झांसी के दिगारा में स्थित तेरह एकड़ जगह में से 10.52 एकड़ जमीन पर प्लेज पार्क को विकसित किया जा रहा है। बाकी जमीन रिजर्व रखी हुई है। यह बुन्देलखण्ड का पहला प्लेज पार्क (Pledge Park)  है, जो सभी तरह की सुविधाओं से युक्त है। हाइवे से नया अप्रोच रोड डाला जा रहा है। आधी सड़क बन चुकी है। यह पार्क हाइवे से दो किलोमीटर अंदर है। झांसी से इसकी दूरी 11 किमी है।

पार्क के प्रवर्तक सिद्धार्थ आनन्दानी ने बताया कि इसकी अप्रोच बहुत अच्छी है। इंडस्ट्री के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कम से कम रेट लेने की कोशिश की है। इसमें करीब 2200 वर्ग मीटर से लेकर 1000 वर्ग मीटर तक के प्लाट उपलब्ध हैं। अभी हमारे पास 14 प्लाट उपलब्ध हैं, जिसमें से दो की बुकिंग मिल चुकी है। बहुत जल्द रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिक सप्लाई 24 घण्टे उपलब्ध है। पानी, वाटर हेड टैंक और वर्कर्स के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आनन्दानी ने बताया कि बुन्देलखण्ड का यह पहला निजी औद्योगिक पार्क (Industrial Park)  है। झांसी बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल हब (Industrial Hub) बनने जा रहा है नोएडा के बाद। ऐसे में बीडा जब तक अपनी जमीनें उपलब्ध कराता है, तब तक छोटी इंडस्ट्रीज के लिए यह बहुत उपयुक्त स्थान हो सकता है। शहर से बहुत पास में है। इसमें हर तरह की इंडस्ट्री आकर काम कर सकती है। जिनको तुरन्त उद्योग स्थापित करना है, उनके लिए यह उपयुक्त है।

Related Post

बंगाल में नहीं लागू होने देंगे NRC

अमित शाह पर ममता का पलटवार- बंगाल में नहीं लागू होने देंगे NRC

Posted by - November 20, 2019 0
कोलाकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi

देश में समृद्ध होते उड्डयन क्षेत्र की उत्तर प्रदेश बना पहचान: सीएम योगी

Posted by - August 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में समृद्ध होते उड्डयन क्षेत्र की नई पहचान…
आशुतोष टण्डन

स्लम में रहने वालों को रोजगार व आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: आशुतोष टण्डन

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास संसदीय कार्य एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि प्रदेश…
CM Yogi

हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री योगी ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया प्रोफाइल की बदली डीपी

Posted by - August 13, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा…