CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने शहीद जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि

224 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने माओवादियो द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान श्री साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम  विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि, नक्सल हमले में 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए हैँ। हम शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सीएम साय ने आगे कहा नक्सलियों की बौखलाहट साफ दिख रही है। जवानों की कार्रवाई से नक्सली सिकुड़ते जा रहे हैं। हमारे जवान मजबूती से नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होगा।

डिप्टी सीएम शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य दिग्गज जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डिप्टी सीएम शर्मा उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। इस घटना से आहत विजय शर्मा आज अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी जन्मदिन न मनाने की अपील की है।

दिल्ली से लौटते ही घायल जवानों से मिलने पहुंचे सीएम साय (CM Sai)

देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) दिल्ली प्रवास से लौटे। लौटते ही सीधे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचकर उन्होंने घायल जवानों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

Image

सीएम साय (CM Vishnu Dev Sai) ने घायल जवानों का हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि, हमारे जवान नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से डटे हुए हैं।

Related Post

Savin Bansal

‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ में 300 बौद्धिक दिव्यांगजन संग डीएम, सीडीओ ने किया प्रेरित

Posted by - December 6, 2025 0
देहरादून: विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु एक…
PM MODI

असम की पहचान का अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं : PM मोदी

Posted by - April 3, 2021 0
गुवाहाटी। असम में छह अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालुमपुर (PM…