CM Vishnu dev Sai

आईईडी ब्लाॅस्ट में दाे जवानों के बलिदान हाेने पर सीएम साय ने जताया दुख

257 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में बुधवार देर रात आईईडी ब्लाॅस्ट (IED Blast) में दो जवान बलिदान और चार जवान गंभीर रूप से घायल होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने गहरा दुख जताया है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने आज गुरुवार काे अपने सोशल नेटवर्क एक्स पर पाेस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में बुधवार रात माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लाॅस्ट में एसटीएफ के दाे जवानों के शहीद होने और चार जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

नक्सल प्रभावित बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान बलिदान

माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

Related Post

Teacher honored with Shailesh Matiyani State Educational Award

शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल

Posted by - September 5, 2025 0
देहरादून: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ (Shailesh Matiyani State…
Yogi

कोलकाता के उद्यमी बोले- योगी सरकार ने बुलाया तो हम बनेंगे साझीदार

Posted by - January 17, 2023 0
कोलकाता। उत्तर प्रदेश को नये भारत का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशन में…