CM Nayab Singh

जो भी गुंडागर्दी करेगा उसे हरियाणा के अंदर नहीं रहने दिया जाएगा: सीएम नायब

227 0

करनाल। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने शनिवार को करनाल में ऑक्सीवन की शुरुआत की। साथ ही सीएम नायब सैनी ने त्रिवेणी का पौधा भी लगाया। इस ऑक्सिवन में एक साथ 20 हजार पौधे लगाए गए। सीएम नायब सैनी ने कहा कि दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, एक बड़ी योजना है। 50 हजार वन मित्र , जो पौधा लगाएंगे और हर एक पौधे पर 20 रुपए वन मित्र को दिए जाएंगे। वन मित्र पौधे का सरंक्षण करेंगे।

सीएम (CM Nayab Singh) ने कहा कि पीएम की जो योजना थी एक पेड़ मां के नाम जो व्यक्ति पेड़ लगाएगा और उसके बाद वो सरंक्षण के लिए वन मित्र को हैंड ओवर देगा। उसके भी 10 रुपए हमारी तरफ से दिए जाएंगे। आज अलग-अलग संस्थाओं के लोगों ने एक समय के अंदर 20 हजार पौधे लगाए हैं, मैं ये अपील भी करूंगा कि इस वर्षा ऋतु में एक अच्छा अवसर पौधा लगाने का होता है। परिवार में कोई खुशी का कार्यक्रम है तो हमें पेड़ लगाना चाहिए।

18 करोड़ पौधे हमारी सरकार ने 10 साल में लगाए हैं। 1 करोड़ पौधे लगाने का हमारा संकल्प है और पौधा हमारा वन विभाग का अधिकारी उसे पौधा देगा। फल दार, छाया दार पौधे लगाए और कई त्रिवेणी भी लगाई। हमारी संस्कृति में पेड़ पूजनीय है, ये हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। बुद्ध को भी पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई। इससे वातावरण ठीक रहता है। गर्मी के मौसम में तापमान जो लगातार बढ़ रहा है, कई जगह तापमान 50 से ज्यादा हुआ है, जिसके कारण बर्फ और ग्लेशियर पिघल रहे हैं। पेड़ की कटाई ना हो और ये संकल्प लिया जाए कि हम पेड़ लगाए । बहराल पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।

भाऊ गैंग को लेकर बोले सीएम सैनी (CM Nayab Singh)

सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने STF की तरफ से किए गए भाऊ के साथियों के एनकाउंटर पर कहा कि कोई भी प्रदेश में गुंडागर्दी करेगा और गलत काम जो भी करेगा उसे हरियाणा के अंदर उसे नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से जवाब दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस की तरफ से बीजेपी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वो बीजेपी से 10 साल का जवाब मांगेंगे, इस अभियान की शुरुआत दीपेंद्र हुड्डा करनाल से 15 जुलाई को करेंगे।

कांग्रेस पर बरसे सीएम सैनी (CM Nayab Singh)

इस पर सैनी (CM Nayab Singh) ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वो जो जवाब मांग रहे हैं कम से कम वह अपने कार्यकाल का जवाब अवश्य दें, उनके कार्यकाल में उन्होंने क्या-क्या काम किया नहीं वो खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बुकलेट खुद भेंट कर देंगे। जिसमें उन्हें पता लग जाएगा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 10 साल में क्या-क्या विकास किया है।

सरपंचों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने पेंशनों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की

हरियाणा के अंदर किस तरह से उन्होंने क्षेत्रवाद और भेदभाव किया। आज भी दोनों बापू-बेटा लगे हुए हैं यात्रा के अंदर कोई और दिखाई नहीं देगा केवल बापू बेटा ही दिखाई देंगे। बहराल सीएम नायब सैनी के इस बयान के बाद हरियाणा की सियासत गरमा गई है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

माओवादी प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण : मुख्यमंत्री साय

Posted by - August 30, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक से प्रभावित जिलों में कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक…
International Gita Mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, CM नायब सिंह सैनी ने गीता यज्ञ में डाली पूर्णाहुति

Posted by - December 5, 2024 0
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में हवन यज्ञ और गीता पूजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International…