CM Yogi

सीएम योगी ने किया आम महोत्सव 2024 का उद्घाटन

322 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अवध शिल्पग्राम में आयोजित तीन दिवसीए आम महोत्सव 2024 (Mango Festival) का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने आम की विभिन्न प्रजातियों की लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों फ्लैग आफ कर जापान को 15 टन आम भेजा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आम सबके लिए सुलभ है। महाेत्सव में प्रगतिशील किसानों व बागवानों को सम्मानित किया जाता है। दुनिया के बाजार में पहुंचाने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है। पहली बार लखनऊ का दशहरी आम अमेरिका गया।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि किसानों और उत्पादकों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दुनिया के बाजार में यूपी का आम छा जाये, इसके लिए गुणवत्ता ठीक करनी होगी और उत्पादन भी बढ़ाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार ने तमात प्रकार की सुविधाएं व प्रोत्साहन आम किसानों को दे रही है। आम उत्पादकों को मुनाफा दिलाने के उद्देश्य से दुनिया के बाजारों में आम भेजा जा रहा है। इससे किसानों को काफी बजत होगी। इस वर्ष जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात किया जायेगा। हमें आम नागरिक के लिए भी और दुनिया के बाजारों के लिए आम का उत्पादन करना है। 25 से 30 फीसदी आम का उत्पादन यूपी में होता है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि आम उत्पादकों और निर्यातकों के मध्य चर्चा परिचर्चा आम महोत्सव में होगी। आम महोत्सव में 700 से अधिक प्रजातियों का प्रदर्शन किया जायेगा।

सीएम याेगी का अफसराें काे जनसुनवाई कर समाधान करने के निर्देश

उद्यान मंंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बाहर जाने वाले हर जहाज पर उत्तर प्रदेश का आम दुनिया के बाजारों में जा रहा है। हमारी उपज विदेशों में खरीदी जा सके, इसलिए जेवर एयरपोर्ट के पास ट्रीटमेंट पावर प्लांट बनाने का प्रस्ताव है। दुबई, अमेरिका, मलेशिया को भी आम का निर्यात किया गया है। प्रदेश में आम की लगभग 1000 प्रजातियों का उत्पादन किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला, रतौल, लखनऊ सफेदा, बाम्बेग्रीन एवं अन्य रंगीन प्रजातियां प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।

आम महोत्सव में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और कृषि उत्पादन आयुक्त देवेश चतुर्वेदी और जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 8, 2024 0
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को शाहजहांपुर लोकसभा एवं ददरौल विधान क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के…
Rajnath Singh

अनंत काल तक भारत के नागरिकों को प्रेरणा देता रहेगा वीरांगना ऊदा देवी का राष्ट्र प्रेमः राजनाथ

Posted by - November 16, 2025 0
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने वीरांगना ऊदा देवी के अदम्य साहस को प्रणाम किया। उन्होंने बताया कि…