CM Nayab Singh

सीएम से मिले विश्व विजेता टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल

394 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) से आज विश्व विजेता टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल ने मुलाकात की। युजवेंद्र बुधवार रात अपनी मां के साथ सीएम नायब सिंह से मिलने पहुंचे। सीएम नायब ने इस खिलाड़ी को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी और साथ ही उन्हें श्रीराम और हनुमान की एक खूबसूरत सी प्रतिमा भी भेंट में दी।

चहल को मैच खेलने का मौका नहीं मिला

युजवेंद्र चहल वर्ल्ड चैंपियन तो बने लेकिन उन्हें इस टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। चहल टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं लेकिन वो टीम संयोजन में फिट नहीं बैठ सके। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पूरा सहयोग दिया। युजवेंद्र चहल टी20 वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वाड में थे तो उन्हें भी बीसीसीआई से 5 करोड़ का इनाम मिला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nayab Saini (@nayabsainiofficial)

सीएम नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर चहल से मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘T-20 वर्ल्ड कप की विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे और हरियाणा की मिट्टी के लाल युजवेंद्र चहल से मिलना हुआ। नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने चहल की तारीफ करते हुए लिखा कि इस खिलाड़ी की वजह से हरियाणा के युवाओं को खेल में अपना करियर बनाने की प्रेरणा मिली है।

Related Post

AK SHARMA

विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व वसूली पर भी ध्यान दिया जायेगा: एके शर्मा

Posted by - August 10, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा वर्ष 2030 तक कार्बन में जीरो एमीशन प्राप्त करने के लिए गोमती…

रिकॉर्ड स्तर पर हुई घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स पहली बार 60,600 के पार

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही…
CM Vishnudev Sai

भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 3, 2024 0
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का आज मंगलवार को प्रदेश में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की…
prisoners

उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े और गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को मिलेगी समय से पहले रिहाई

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। यूपी की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से…
CM Yogi inaugurated Simple Transport Helpline 149

सीएम ने पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले 7 बस स्टेशनों का किया शिलान्यास

Posted by - September 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजधानी लखनऊ से प्रदेशवासियों को परिवहन विभाग की अनेक नई सौगातें…